होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पुलिस ने अखंडनगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने अखंडनगर , राहुलनगर , बेलवाई, अलीपुर सहित सभी क्षेत्रीय मुख्य बाजार, संवेदनशील मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि होली के त्योहार को भाईचारे और आपसी श्रधा के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने से भी बचने की चेतावनी दी गई।
स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि फ्लैग मार्च से क्षेत्र में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बना है
थाना प्रभारी अखण्डनगर संत कुमार सिंह ने बताया कि होली जैसे उल्लासपूर्ण पर्व पर प्रशासन की सतर्कता और जनसहयोग से ही त्योहार सकुशल संपन्न हो सकता है
के मास न्यूज संवाददाता दोस्त पुर

















