दो मोटरसाइकिल की टक्कर में चार लोग हुए घायल

0
2

 

अखण्डनगर

अखण्डनगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात लगभग साढ़े नौ बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक मोटरसाइकिल सवार अलीपुर बाजार से अहिरी फिरोज़पुर गांव की ओर लौट रहा था, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल अलीपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई।

घटना में विपिन कुमार माली पुत्र प्रेमचंद एवं उनके चचेरे भाई अमित कुमार पुत्र मूलचंद माली निवासी अहिरी फिरोज़पुर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर पहुंचाया, जहां डाक्टर विवेक वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद विपिन कुमार के पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल अम्बेडकरनगर रेफर कर दिया।

वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार घायलों को उनके परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर ले गए, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना पर उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार परिहार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि विपिन कुमार पंजाब से गांव में पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें