पीस कमेटी की बैठक में थाना में पत्रकारो के लिए कुर्सियां गायब
अखण्डनगर/ सुल्तानपुर
दिनांक 08/04/26 को थाना अखण्डनगर परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई । जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार बर्मा ने किया जिसमें क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण शामिल रहे।
शासन के मंशा अनुरूप 14 अप्रैल2026 को संविधान निर्माता भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में थानाध्यक्ष अखण्डनगर के द्वारा पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई ।
थानाध्यक्ष अखण्ड नगर धीरेन्द्र वर्मा के द्वारा अम्बेडकर जयंती को लेकर सभी अम्बेडकर वादी संगठनों के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए समाज में प्रेम एवं सोहार्द का वार्तावरण बनाए रखने की एवं शांति पूर्ण जूलूस निकालने की अपील की गई। बैठक में कई गांवों के संगठनों की पदाधिकारी मौजूद रहे व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। किंतु बैठक के दौरान पूरे समय पत्रकारों के लिए बैठने की व्यवस्था गायब रही।




















