सुल्तानपुर
अखण्डनगर थाना क्षेत्र के मीरपुर प्रतापपुर निवासी रामसहाय प्रजापति (40) पुत्र श्रीराम प्रजापति का शव गुरुवार सुबह बिलवाई रेलवे फाटक के पास जौनपुर–अयोध्या रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। मृतक के पुत्र राजेन्द्र प्रसाद एवं परिजनों के अनुसार वह सुबह धान के खेत में पानी देखने निकले थे। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें घायल अवस्था में देखा। 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर लाया गया, जहां डॉ. सुधीर कुमार बरनवाल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
In














