मुडिला/ अखण्डनगर
अखंड नगर थाना अंतर्गत ग्रामसभा अलीपुर निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र श्रीनाथ उम्र लगभग 30 वर्ष की फीडरमैन की लापरवाही से करंट लगने से मौत हो गई। पूरा मामला अलीपुर निवासी जितेंद्र कुमार जो बिद्युत विभाग में संविदा कर्मी थे जो की आज दिनांक 6 अगस्त 2026 को पिपरी पट्टी में सूचना पाने पर 11 हजार बोल्टेज की फ्यूज बनाने के लिए गया था।सूत्रों से प्राप्त जानकारी से पता चला कि जितेंद्र कुमार पोल पर चढ़ने से पहले ही शट डाउन के लिए फीडरमेन को सूचित कर दिए लेकिन फीडरमैन ने जितेंद्र को बिना बताए करंट सप्लाई कर दिए। जिससे जितेंद्र को करंट लग गया। करंट लगने पर तुरंत आस पास के लोगो ने एंबुलेंस द्वारा अखण्डनगर सीएचसी ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर सुधीर बरनवाल जितेंद्र को मृत घोषित कर दिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। परिजनों सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया।
के मास न्यूज़ पत्रकार मुडिला













