शासन के निर्देश के बावजूद ब्लॉक मुख्यालय अंधेरे में, सीएचसी में जले दीपक
अखंड नगर/सुल्तानपुर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर शासन द्वारा ग्राम पंचायत भवनों एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर दीपक जलाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद गुरुवार रात करीब सात बजे अखण्डनगर क्षेत्र पंचायत कार्यालय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति शिलापट एवं ब्लॉक प्रमुख भवन अंधेरे में डूबे दिखाई दिए। मुख्यालय के बरामदे में दो-तीन दीपक जरूर टिमटिमाते नजर आए, लेकिन उनकी देखरेख के लिए कोई जिम्मेदार मौजूद नहीं दिखा।
सूत्रों के अनुसार ग्राम पंचायतों में जलाने के लिए करीब 25 से 30 मिट्टी के दीपक भेजे गए थे। कुछ ग्राम प्रधानों ने बताया कि ब्लॉक से दीपक तो मिले, लेकिन तेल और बत्ती की व्यवस्था नहीं की गई। जिम्मेदार लोगों से फोन पर संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
वहीं सीएचसी अखण्डनगर में अधीक्षक डॉ. सत्येन्द्र कुमार सिंह ने डॉ. विष्णु स्वरूप यादव, डॉ. सुधीर कुमार बरनवाल, डॉ. गोविन्द, नन्दलाल यादव एचईओ समेत कर्मचारियों के साथ दीपक जलाए। विकास क्षेत्र की कुछ ग्राम पंचायतों में दीपक जलाए गए, जबकि कुछ स्थानों पर महज औपचारिकता की सूचना मिली।
नरेश कुमार के मास न्यूज पत्रकार अखण्डनगर सुल्तानपुर




















