भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मृतक कर्मचारीयो के परिजनो को मिला दुघर्टना बीमा का लाभ

0
1

अखण्डनगर /सुल्तानपुर

स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक शाखा से संवेदनशीलता का एक सराहनीय मामला सामने आया है। बैंक प्रबंधक के सक्रिय सहयोग से एक मृतक सैलरी खाताधारक के परिवार के दुर्घटना वीमा की राशि सौपी गई जिसमे पीड़ित परिवार को संबल मिला पूरा मामला यह है। कि भारतीय स्टेट बैंक को अखण्डनगर खाताधारक की सैलरी अकाउंट संचालित था।हाल ही मे एक दुखद दुर्घटना उक्त खाताधारक की मृत्यु हो गई घटना के बाद जब मृतक के बृद्ध पिता ने शाखा पहुंच कर शाखा पहुंच कर इस घटना की जानकारी दी तो बैंक प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू की गहनता से जांच की जांच के दौरान यह पाया गया कि खाताधारक ने अपना सैलरी अकाउंट खुलवाते समय व्यक्तिगत दुर्घटना वीमा कवर लिया हुआ था।मैनेजर ने तत्काल इसकी सूचना मृतक के पिता को दी इस प्रावधान से अनभिज्ञ थे। बैंक की ओर से न केवल वीमा क्लेम की जानकारी दी गई बल्कि क्लेम प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेज को भी प्राथमिकता के आधार पर तैयार करवाया गया बैंक के निरन्तर प्रयासो के परिणाम स्वरुप आज 20 मार्च को दुर्घटना वीमा की क्लेम राशि मृतक के परिजनो को उपलब्ध करा दी गई शोकाकुल परिवार ने बैंक के इस मानवीय दृष्टिकोण के आभार व्यक्त किया है। और सभी कर्मचारी का आभार प्रकट किया है।

 

नरेश कुमार के मास न्यूज पत्रकार अखण्डनगर सुल्तानपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें