अखण्डनगर बाजार में करवाचौथ को लेकर करवा से सजी दुकान, महिलाओं की भारी भीड़

0
4

 

 

अखण्डनगर /सुल्तानपुर

 

करवाचौथ के उपलक्ष्य पर अखण्डनगर बाजार में महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। बाजार की दुकानें रंग-बिरंगे करवा, श्रृंगार सामग्री और पूजन सामग्री से सज गई हैं।

 

करवाचौथ के पावन पर्व पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और मन्नत मांगती हैं। बाजार में मिट्टी के करवा, छलनी, सिंदूर, मेहंदी, चूड़ियों की दुकानों पर दिनभर खरीदारी के लिए भीड़ लगी रही।

 

दुकानदारों ने बताया कि इस बार करवाचौथ को लेकर बाजार में विशेष रौनक है। महिलाओं में इस व्रत को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

 

नरेश कुमार केमास न्यूज पत्रकार अखण्डनगर सुल्तानपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें