सुल्तानपुर में खाकी पर हमला!दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम के दौरान डीजे की आवाज कम करने को कहने पर कांस्टेबल को लाठी-डंडों से पीटा
मुडिला/सुल्तानपुर डीएम आवास के पास ड्यूटी कर रहे कांस्टेबल अश्वनी मिश्रा पर हमले से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
सुल्तानपुर। जनपद सुल्तानपुर में दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम के दौरान डीजे का साउंड कम कराने की बात कहने पर ड्यूटी कर रहे कांस्टेबल अश्वनी मिश्रा के साथ कथित मारपीट की घटना ने कानून-व्यवस्था और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम के दौरान कांस्टेबल अश्वनी मिश्रा ने डीजे की तेज आवाज कम करने के लिए कहा था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपितों ने कांस्टेबल के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। बताया जा रहा है कि घटना डीएम आवास के पास सिविल प्रेस क्षेत्र में हुई, जहां कांस्टेबल अपनी ड्यूटी निभा रहे थे।
आखिर ड्यूटी निभाना भी क्या अब जोखिम भरा हो गया है?
पुलिसकर्मी का काम कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यदि नियमों का पालन कराने के लिए डीजे की आवाज कम करने को कहने पर ही किसी पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की जाती है, तो यह बेहद चिंताजनक स्थिति है। कानून का पालन कराने वाले हाथों पर ही लाठियां बरसाने का आरोप समाज और प्रशासन, दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
डीएम आवास के नजदीक हुई बताई जा रही इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जब ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ ही ऐसी घटना होने का आरोप सामने आए, तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।
प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
इस मामले में घटना की निष्पक्ष जांच, आरोपितों की पहचान और कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई आवश्यक है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए ।
रिपोर्ट- विवेक कुमार पत्रकार
















