अखण्ड नगर /सुल्तानपुर
जनपद सुलतानपुर के अखंड नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए चर्चित कल्याणपुर गोलीकांड के बाद से फरार चल रहे अभियुक्त नितिन तिवारी ने आखिरकार पुलिस के बढ़ते दबाव के आगे घुटने टेक दिए हैं। पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए भाग रहे नितिन तिवारी ने जौनपुर के सरपतहा थाने में जाकर खुद को सरेंडर कर दिया। सूत्रों के अनुसार, अभियुक्त नितिन तिवारी (पुत्र रामकृपाल तिवारी), जो मूल रूप से ग्राम चौबाहा, थाना सरपतहा (जौनपुर) का निवासी है, कल्याणपुर गोलीकांड के बाद से ही पुलिस की पकड़ से बाहर था। सुलतानपुर पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी और आज दिनांक 24 मार्च को इनाम भी घोषित किया गया ।इनाम की घोषणा और पुलिसिया दबिश के कारण खुद को चारों तरफ से घिरता देख, नितिन ने सुरक्षित रास्ता चुनते हुए अपने गृह जनपद के सरपतहा थाने में आत्मसमर्पण करना बेहतर समझा। नितिन तिवारी के सरेंडर करने के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अभियुक्त खुद को “सही-सलामत” सरपतहा थाने में आपने आप पुलिस के हवाले करने की बात करते हुए दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है कि एनकाउंटर के डर से अभियुक्त ने सार्वजनिक रूप से सरेंडर करने की रणनीति अपनाई ताकि उसकी गिरफ्तार रिकॉर्ड पर रहे। स्थानीय पुलिस अब इस मामले में आगे की पूछताछ कर रही है। ताकि गोलीकांड से जुड़े अन्य तथ्यों और संलिप्त लोगों का पर्दाफाश किया जा सके।
के मास न्यूज संवाददाता दोस्त पुर


















