पाइप मरम्मत के दौरान युवक पर किया जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

0
0

अम्बेडकरनगर

जैतपुर थाना क्षेत्र के गोपरीचांदपुर सिंहीपुर, जनपद अंबेडकरनगर निवासी मुकुल पुत्र गौरी शंकर ने थाने में दिए तहरीर में बताया कि गांव के ही इंद्रपाल शुक्ला पुत्र सत्यदेव शुक्ला, प्रतीक शुक्ला पुत्र इंद्रपाल शुक्ला, प्रदुमन शुक्ला तथा प्रज्ञा शुक्ला पुत्री इंद्रपाल शुक्ला दबंग किस्म के व्यक्ति हैं।पीड़ित के अनुसार 9 फरवरी 2026 की शाम करीब 4:30 बजे वह अपने मकान से लगी टूटी हुई पानी की पाइप की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान आरोपी लाठी-डंडों से लैस होकर दरवाजे पर चढ़ आए और मरम्मत से रोकने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे, लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया।जान बचाकर पीड़ित घर के भीतर भागा तो आरोपी घर में घुसकर भी मारपीट करने लगे। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी दरवाजे के सामने रखी चारपाई, कुर्सी और बाल्टी तोड़ते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें