भीटी/अम्बेडकरनगर पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर सुश्री प्राची सिंह द्वारा नवनिर्मित क्षेत्राधिकारी कार्यालय, भीटी का शिलापट्ट का अनावरण व फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री तेजवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी भीटी श्री लक्ष्मीकांत मिश्रा, क्षेत्राधिकारी जलालपुर श्री अनूप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक श्री संतोष सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने नवनिर्मित क्षेत्राधिकारी कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी भीटी द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदया का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया l
In






















