जलालपुर में भाजपा स्थापना दिवस: हुआ भव्य आयोजन

0
1

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। भाजपा का स्थापना दिवस नगर कार्यालय पर अत्यंत हर्षोल्लास और राष्ट्रीय गौरव के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने की, यह आयोजन पार्टी के प्रति बढ़ते जनसमर्थन और कार्यकर्ताओं के अटूट विश्वास का प्रतीक रहा। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के प्रणेताओं को विनम्र श्रद्धांजलि के साथ हुई। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव और वरिष्ठ नेता संजीव मिश्र ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। संदीप अग्रहरि ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो संगठन के साथ-साथ राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानती है। स्थापना दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि समर्पण और सेवा का संकल्प दिवस है। संयोजन का दायित्व विकास कुमार निषाद ने निभाया।इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ नेता सुरेश गुप्ता,नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता, आनंद मिश्र, विनय मिश्र, अरुण मिश्र, आशाराम मौर्या, रामवृक्ष भार्गव,विकास सोनकर, जितेन्द्र शिल्पी, गिरीश जायसवाल, दीपचन्द सोनी,नृपेन्द्र कुशवाहा, सोनू गौड, दुर्गेश गुप्ता,सोनू गुप्ता, राकेश गुप्ता, विक्की गौतम,सौरभ चौरसिया सहित पार्टी समर्थक उपस्थित रहे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें