मां वैष्णो दरबार में उमड़ी आस्था की भीड़ भक्ति में सराबोर हुआ क्षेत्र

0
8

पलिया/ फरीदपुर अंबेडकरनगर

ग्राम सभा पलिया फरीदपुर में मां वैष्णो के अष्टमी स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आरती के दौरान महिला- पुरुष भक्तों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भक्ति रस में सराबोर वातावरण बना दिया। दूर-दूर से आई महिलाओं ने भी श्रद्धा के साथ भाग लिया।कार्यक्रम में संगीतमय भजनों की प्रस्तुति ने माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से मां के चरणों में पुष्प अर्पित किए, अगरबत्ती जलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही हवन कुंड में भक्तों ने क्रमवार बैठकर हवन सामग्री अर्पित की और मां के अष्टमी स्वरूप का स्मरण करते हुए पूजा- अर्चना की।हवन कई पालियों में संपन्न हुआ और पूरे आयोजन के दौरान भक्त भजन- कीर्तन में लीन रहे। क्षेत्रीय लोगों का मानना है कि मां वैष्णो देवी दरबार में आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है। कार्यक्रम में आए श्रद्धालुओं ने अपनी-अपनी समस्याएं मां के समक्ष रखीं और प्रसाद ग्रहण कर लौटते रहे। दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं, जहां भक्त अपने क्रम का इंतजार करते दिखे।हवन सामग्री की सुगंध से पूरा वातावरण महक उठा और भक्ति की भावना से ओत-प्रोत श्रद्धालु मां के जयकारों के साथ आयोजन में डूबे रहे। अंत में भक्तों ने मां के दरबार में घंटियां बांधकर अपनी आस्था व्यक्त की।

बीर बहादुर की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें