सेक्योर पोर्टल बंद होने से अम्बेडकरनगर में मनरेगा कार्य ठप, प्रधान संगठन आज देगा ज्ञापन

0
5

अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी के आश्वासन के बावजूद मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) द्वारा सेक्योर पोर्टल नहीं खोले जाने के कारण जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्य महीनों से पूरी तरह बंद हो गए हैं ये आरोप है ग्राम प्रधानों का। इससे जहां ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्य प्रभावित हो गए हैं, वहीं मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने वाली सरकार की महत्वाकांक्षी योजना भी ठप पड़ गई है।इस समस्या को लेकर अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देने का निर्णय लिया है। संगठन के पदाधिकारियों ने सभी ग्राम प्रधानों और संबंधित लोगों से अपील की है कि वे दिनांक 07 मार्च 2026, दिन शनिवार, प्रातः 10:00 बजे कलेक्ट्रेट के निकट बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर एकत्र होकर ज्ञापन कार्यक्रम में शामिल हों।संगठन के जिलाध्यक्ष राजबहादुर यादव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम यादव ने कहा कि मनरेगा कार्य बंद होने से गांवों में विकास रुक गया है और मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। वहीं हर ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संघ ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें