गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

0
1

आजमगढ़ अहरौला

अहरौला पुलिस ने गो-तस्करी से जुड़े गिरोह के सदस्य को किया गिरफ्तार

पूर्व में गैंग लीडर सहबाज अंसारी उर्फ शहबाज एवं उसके सहयोगी मुन्ना उर्फ कटारी द्वारा आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से गो-तस्करी एवं गोवध से संबंधित अपराधों में संलिप्त एक संगठित आपराधिक गिरोह संचालित किए जाने के संबंध में अनुमोदित गैंगचार्ट के आधार पर थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 270/2026 धारा 2(b)(XVII)/3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारणअधिनियम, 1986 पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे की विवेचना उ0नि0 उमाकान्त शुक्ला द्वारा की जा रही है, जिसमें अभियुक्त वांछित चल रहा था

दिनांक 07.08.2026 को थानाध्यक्ष मन्तोष सिंह मय हमराह पुलिस बल क्षेत्र में तलाश वांछित/वारंटी व चेकिंग के दौरान फुलवरिया बाजार में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी वांछित अभियुक्त कटारी बरामदपुर से कहीं जाने की फिराक में है थाना अध्यक्ष ने तत्काल बरामदपुर पुलिया के पास घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त मुन्ना उर्फ कटारी को समय करीब 10:00 बजे गिरफ्तार किया अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है गिरफ्तार अभियुक्त मुन्ना उर्फ कटारी पुत्र राजाराम निवासी मोती पैर कस्बा माहुल थानाअहरौला जनपद आजमगढ़ का निवासी है उम्र लगभग 40 वर्ष अभियुक्त पर पंजीकृत अभियोग। मुकदमा संख्या 270 / 2026 धारा 2(b )(xvii )3 /(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकालप निवारण अधिनियम 1986 थाना अहरौला जनपद आजमगढ़

धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम एवंधारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना पवई,

4. मु0अ0सं0- 78/2021 धारा 307 भादवि एवं धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना पवई, जनपद आजमगढ़।

5. मु0अ0सं0- 367/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

थाना अध्यक्ष मंतोष सिंह

रि0का0 दिवाकर मिश्रा

रि0का0 अभिषेक तिवारी

म0का0 बंदना सिंह आदि

अहरौला संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें