जलालपुर /अंबेडकर नगर
इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर हज़रत मुहम्मद मुस्तफा (स.अ.) के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी को लेकर इस्लामी महीना रबीउल अव्वल मे जलालपुर और आस-पास के इलाकों में तैयारियां तेज हो गई है l साफ सफाई के साथ कलियों मस्जिदों और बाजारों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और जगह-जगह रोशनी व सजावट का काम चल रहा है l ज़ुलुसे मोहम्मदी को लेकर मरकजी तहफ़्फुज़ -ए -नामूस -ए – रिसालत कमेटी ने अंजुमनों के कार्यक्रमों का समय निर्धारित कर दिया हैl इस बार करीब देर दर्जन अंजुमने कार्यक्रमों में शामिल होंगी l जिनमे अंजुमन मुहीब्बाने वतन, शोहदाए चारयार, नूर ए मिल्लत, इस्लाहुलमुस्लिमीन और आशिकाने रसूल व अन्य अंजुमने शामिल है l 25 अगस्त को मोहल्ला दलाल टोला में गंज शहीदा से अंजुमन मुहीब्बाने वतन दलालटोला द्वारा कार्यक्रम का आगाज़ किया जाएगा अंजुमने पारंपरिक रूप से निर्धारित पांच स्टॉप पर नातख्वानी करेंगी l मोहल्ला वाज़िद पुर में नात खवानी का कार्यक्रम 27 अगस्त को होगा l इसके बाद लगातार कई दिनों तक विभिन्न स्थानों पर जुलूस नातखवानी और मुशायरों के कार्यक्रम होते रहेंगे l कार्यक्रम को लेकर कमेटी के पदाधिकारी और स्थानीय लोग भी तैयारी में लगे हुए हैं कमेटी के सरफरस्त हाजी नबी अहमद व मास्टर अब्दुल कलाम(सदर ) मास्टर मिराजुल हक (नायब सदर), मौलाना हबीबुर्रहमान नूरी, मास्टर असरार अहमद वह हबीब अहमद, जनरल सेक्रेटरी मास्टर खलील अहमद, सेक्रेटरी मास्टर अब्दुल बारी व असद, नदीम अंसारी तथा खजांची शरीफ अहमद समेत सभी पदाधिकारी एवं सदस्य कार्यक्रम की तैयारी में लगे हुए हैं l


















