खनन विभाग की टीम को धमकी देने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,खनन माफियाओं में मचा हड़कंप

0
3

दोस्तपुर/सुल्तानपुर

बीते रविवार को खनन निरीक्षक शिव दयाल सिंह ने गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में अवैध खनन की सूचना पर की थी कार्रवाई ।

मौके से अवैध खनन में लगी एक जेसीबी को पकड़ कर सीज कर दिया  था। कार्रवाई के दौरान दो ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए थे ।आरोप था कि दो अज्ञात व्यक्ति पहुंचे और टीम को गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों ट्रैक्टर मौके से लेकर भाग गए थे। मामले में गोसाईगंज थाने में खनन विभाग के हेड कांस्टेबल की तहरीर पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई थी।एफआईआर के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार दोनों ट्रैक्टरों को बरामद कर हिरासत में लिया।पुलिस अब मामले में नामजद/प्रकाश में आए दोनों अभियुक्तों की तलाश में जुट गई है।पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

रिपोर्ट के मास न्यूज़ पत्रकार दोस्तपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें