महाराणा प्रताप स्मारक पर लगे राष्ट्रीय तिरंगे का हो रहा अपमान, राष्ट्रीय तिरंगे की स्थित निंदनीय

0
3

 

कादीपुर/ सुल्तानपुर जिले के थाना कादीपुर चीनीमिल के पास स्थित महाराणा प्रताप स्मारक पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हो रहा है । इस निंदनीय दृश्य से स्मारक संरक्षक बेखबर है। इस स्मारक पर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभावसर पर पूरे स्मारक को राष्ट्रीय ध्वज से सजाया गया। लेकिन बाद में राष्ट्रीय ध्वज की स्थिति कोई झंडा नीचे लटका है, कोई झंडा टेढ़ा है तो कोई झंडा सही स्थिति में नहीं है। राष्ट्रीय ध्वज का अपमान देश का अपमान है। अतः शासन प्रशासन को संज्ञान में लेते हुए इस तरह से राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्र का अपमान करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें