बीर बहादुर
चैनपुर बाजार अंबेडकर नगर
अंबेडकर नगर में रक्षाबंधन के पर्व बड़े हर्षोल्लाह उल्लास के साथ मनाया गया।जहां पर बाजारों में तरह-तरह के रक्षा और तरह-तरह की मिठाइयां बहने अपने भाइयों के लिए खरीदते नजर आयी।भाई बहन का यह प्यार सदा कायम के लिए पुराने में मौजूद है इंद्रदेव और इंद्राणी (शची):
भविष्य पुराण के अनुसार, देवताओं और असुरों के युद्ध में जब देवराज इंद्र संकट में थे, तब उनकी पत्नी इंद्राणी ने गुरु बृहस्पति के कहने पर श्रावण पूर्णिमा के दिन इंद्र की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा था, जिससे इंद्र को विजय मिली।
श्रीकृष्ण और द्रौपदी:
शिशुपाल वध के समय श्रीकृष्ण की उंगली कट जाने पर द्रौपदी ने अपनी साड़ी का पल्लू फाड़कर उनकी उंगली पर बांध दिया था। इसके बदले श्रीकृष्ण ने चीरहरण के वक्त द्रौपदी की लाज बचाकर अपना वचन निभाया था।
यमराज और यमुना:
पौराणिक कथाओं में यह भी है कि मृत्यु के देवता यमराज अपनी बहन यमुना से कई वर्षों तक मिलने नहीं जा पाए थे। तब यमुना ने उन्हें राखी बांधी, जिससे प्रसन्न होकर यमराज ने उन्हें अमरता का वरदान दिया और जो भी भाई इस दिन बहन से राखी बंधवाएगा, उसे यम का भय से मुक्त हो जाएगा यह पुराण में कहा गया है।
वीर बहादुर Kmas Newae हमारी पहचान है और सभी दबे कुचले लोगों की आवाज है kmas Newse




















