रक्षाबंधन पर्व पर मिठाइयों -राखियों की बिक्री बढ़ी व बाजारों में औरतों की उमड़ी भीड़

0
2

रक्षाबंधन पर्व पर मिठाइयों -राखियों की बिक्री बढ़ी व बाजारों में औरतों की उमड़ी भीड़

दोस्तपुर/सुल्तानपुर

थाना दोस्तपुर के अंतर्गत आज दिनांक 28 अगस्त 2026 को कामतागंज बाजार में भाई -बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया।इस अवसर पर कामतागंज बाजार में रंग – बिरंगी राखियों और मिठाइयों की दुकानें सजी हुई नजर आई।सुबह होते ही बाजार में लोगों की भीड़ इकठ्ठा होने लगी। जिससे बाजारों की रौनक बढ़ गई। बहनों ने अपने भाइयों के लिए मन पसंद राखियां खरीदने लगीं। बाजारों में बर्फी, रसगुल्ले और खोए की मिठाइयों की मांग सबसे अधिक रही। दुकानदारों ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन पर मिठाइयों की बिक्री बहुत अच्छी हो रही है और पूरे कामतागंज बाजार में रक्षाबंधन त्योहार का अच्छा माहौल बना हुआ है।

 

के मास न्यूज पत्रकार ब्रह्मादीन दोस्तपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें