एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा बस चालक समेत दो की मौत दर्जनों घायल

0
8

 

आजमगढ़ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की सुबह माइलस्टोन संख्या 191 एक भीषण हादसा हो गया पवई थाना स्थित चकिया ग्रामसभा के समीप गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के अंडर पास तकरीबन 2 से 3 बजे के आसपास हुआ आगे चल रही पिकअप बेल्थरा रोड डिपो की लखनऊ से बलिया जा रही बस से जोरदार टक्कर हो गई टक्कर इतनी जोरदार थी जिसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भयभीत हो गये हादसे के बाद मौके की चीखपुकार सुनकर ग्रामीण इकट्ठा होने लगे इस दुर्घटना में बस चालक रजनीकांत यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी मधुबन जिला मऊ की मौत होने की खबर है इसी के साथ एक पैसेंजर महिला की मौत की खबर है चश्मदीदों के अनुसार क्षतिग्रस्त बस से चालक को निकालने में भारी मसक्कत करनी पड़ी स्थानीय प्रशासन के अनुसार हादसे में लगभग दो दर्जन यात्री घायल हैं घायलों को उपचार के लिए संबंधित अस्पताल में भर्ती कराया गया हालांकि मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी पूरी तरह नहीं हो पाई है हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत बचाव दल मौके पर पहुंच गया प्रशासन दुर्घटना के कारणों की जांच करने में जुट गई है पुलिस हादसे की जांच के साथ मृतकों और घायलों की वास्तविक संख्या की जानकारी जुटा रही है ।

पवई ब्लॉक संवाददाता मुकेश सक्सेना की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें