अम्बेडकरनगर
- जनपद अम्बेडकरनगर के अंतर्गत थाना जैतपुर क्षेत्र से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता द्वारा थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी लगभग 23 वर्षीय पुत्री जो घर पर ही रहती थी अपनी मोबाइल से किसी अज्ञात व्यक्ति की मोबाइल फोन पर बातचीत किया करती थी। पीड़ित के अनुसार दिनांक 11 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 11:30 बजे उनकी पुत्री यह कहकर घर से निकली थी कि वह नेवादा बाजार कपड़ा सिलवाने जा रही है। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, रिश्तेदारों से भी संपर्क किया, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। परिवार को आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। जाते समय युवती अपने साथ आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, बैंक पासबुक और मोबाइल फोन भी ले गई थी, जो अब बंद आ रहा है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल कॉल डिटेल समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है और युवती की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
In













