5,067 किसानों का नहीं हो पाया सत्यापन, गेहूं खरीद प्रभावित

0
19

अंबेडकरनगर। गेहूं की खरीद की गति बहुत ही मंद गति से चल रही है। 18 दिनों में 1,691 क्विंटल गेहूं की खरीद हो सकी है। इसके पीछे का कारण किसानों की खतौनी का सत्यापन न होना है। कुल पंजीकृत 12,211 किसानों में से अब तक 7,162 का पंजीकरण हो पाया है। 5067 किसानों का सत्यापन तहसील व एडीएम स्तर पर लंबित है। यही हाल रहा तो लक्ष्य को पूरा करने की बात तो दूर आधी खरीद भी कर पाना मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। जिले को इस बार 1,36,000 क्विंटल गेहूं की खरीद का लक्ष्य मिला है। इसके लिए 83 क्रय बनाए गए हैं। अब तक केवल 31 केंद्रों पर ही गेहूं की खरीद शुरू हो सकी है। अन्य केंद्रों पर खरीद पिछड़ने के पीछे किसानों के खतौनी का सत्यापन न होना बताया जा रहा है। खाद्य एवं विपणन विभाग में गेहूं की बिक्री के लिए करीब 12,211 किसानों ने पंजीयन कराया है। 17 मार्च से गेहूं की तौल शुरू करा दी गई। 14 दिन बाद एक अप्रैल को किसान गेहूं क्रय केंद्र पर पहुंचे। इसके बाद लगा कि अब तेजी से गेहूं की खरीद होगी, लेकिन अचानक किसानों की खतौनी का सत्यापन गेहूं खरीद में बाधा बन गई है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

5 × 3 =