बहुजन अधिकार सेना ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, जिला पूर्ति विभाग सुल्तानपुर में तैनात पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह के कार्यकाल की उच्चस्तरीय जांच की मांग
मुडिला/सुल्तानपुर
जनपद में बहुजन अधिकार सेना ने जिलाधिकारी सुल्तानपुर को ज्ञापन दिया गया के पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह से जुड़े विभिन्न मामलों की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है। संगठन ने आरोप लगाया है कि संबंधित व्यक्ति लंबे समय से एक ही तहसील क्षेत्र के विभिन्न विकासखंडों में तैनात रहे हैं और इस दौरान विभागीय कार्यों में कथित अनियमितताएं एवं भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आई हैं।
संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एडवोकेट तिलकधारी गौतम की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। ज्ञापन में प्रशासन से कई बिंदुओं पर जांच कराने की मांग की गई है।
ज्ञापन के अनुसार, संबंधित व्यक्ति की विभिन्न स्थानों पर तैनाती की अवधि, स्थानांतरण एवं पदस्थापन से जुड़े नियमों का परीक्षण किया जाए। इसके अलावा कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों, डिजिटल रिकॉर्ड, अभिलेखों तथा लाभार्थियों से संबंधित मामलों की भी जांच कराने की मांग की गई है।
बहुजन अधिकार सेना ने मांग की है कि यदि जांच के दौरान किसी प्रकार की वित्तीय या विभागीय अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संगठन ने निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित सरकारी अभिलेखों और डिजिटल रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने की भी मांग की है।
इस संबंध में अभी तक संबंधित पक्ष का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विवेक कुमार पत्रकार मुडिला



















