कादीपुर से अखण्डनगर जाने वाली सड़क के किनारे झाड़ियां दे रही मौत को दावत,पी डब्लू विभाग मौन

0
1

कादीपुर से अखण्डनगर जाने वाली सड़क के किनारे झाड़ियां दे रही मौत को दावत,पी डब्लू विभाग मौन

कादीपुर /मुडिला

कादीपुर से अखण्डनगर को जाने वाली मुख्य सड़क पर सड़क के दोनों किनारे उगीं बड़ी-बड़ी झाड़ियां राहगीरों के लिए खतरा बन गई हैं। झाड़ियों के कारण सड़क सिकुड़ गई है और मोड़ पर सामने से आ रहे वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के बाद झाड़ियां इतनी बढ़ गई हैं कि पैदल चलने वाले स्कूली बच्चों और बाइक सवारों को काफी दिक्कत होती है। रात में तो स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। कई बार झाड़ियों के कारण सांप-बिच्छू भी सड़क पर आ जाते हैं।

सबसे बड़ी बात है कि यह सुल्तानपुर जिले की व्यस्त सड़कों में से एक है, इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग (PWD) इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की लेकिन अभी तक झाड़ियों की कटाई-छटाई नहीं कराई गई।

 

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जनहित में जल्द से जल्द सड़क किनारे उगी झाड़ियों को साफ कराया जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें