up में मिशन शक्ति शुरू,प्रदेश के मुखिया बोले,बेटियों पर बुरी नज़र रखने वालों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं

0
0

लखनऊ :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ‘मिशन शक्ति’ अभियान की शुरूआत बलरामपुर से की है. सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार हर बेटी-हर महिला का सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनके स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है.सीएम योगी कहा, ”जो लोग नारी गरिमा और स्वाभिमान को दुष्प्रभावित करने की कोशिश करेंगे, बेटियों पर बुरी नजर डालेंगे, उनके लिए उत्तर प्रदेश की धरती पर कोई जगह नहीं है. यह लोग सभ्य समाज के लिए कलंक हैं. उत्तर प्रदेश सरकार ऐसे अपराधियों से पूरी कठोरता से निपटेगी. इनकी दुर्गति तय है.महिलाओं, बेटियों और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रयास को अभियान का रूप देते हुए शनिवार को मुख्यमंत्री जनपद बलरामपुर से प्रदेशव्यापी ‘मिशन शक्ति’ का श्री गणेश कर रहे थे.
सीएम योगी ने कहा- राज्य भर के 1535 पुलिस स्टेशनों में अब महिला शिकायतकर्ताओं के लिए एक अलग रूम होगा, जहां एक महिला पुलिस कांस्टेबल उनकी उपस्थिति दर्ज करेगी और उनकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई होगी. महिलाओं के खिलाफ अपराध के दोषियों को तेजी से सजा दी जाएगी
शारदीय नवरात्र से बासंतिक नवरात्र तक चलने वाले इस अभियान का शुभारंभ करते हुए योगी ने कहा, ”नारी ‘शक्ति’ की प्रतीक है. हमारी सनातन परंपरा में नारी पूजनीय है, वंदनीय है. नवरात्रि का अनुष्ठान इसी का द्योतक है. आवश्यकता है कि बदलते दौर में नई पीढ़ी को अपनी सनातन संस्कृति की परंपरा का वाहक बनाएं, उनमें, स्त्री के प्रति सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन की भावना का प्रसार करें. ‘मिशन शक्ति’ इसी दिशा में एक प्रयास है.”
महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा एवं सम्मान की शुरुआत घर से होने जोर देते हुए योगी ने कहा कि बेटा-बेटी में कोई भेद नहीं है, कोख में बेटियों की हत्या और बाल-विवाह की सार्वजनिक रूप से निंदा होनी चहिए तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जैसे प्रयासों के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार पूरी मजबूती से बेटियों के उत्थान के लिए से संकल्पित है. मुख्यमंत्री का कहना था कि अपने खिलाफ होने वाली हिंसा या अपराध की शिकायत जरूर करें, आपके सामने 1090, 1070, 189, 112 जैसी तमाम विकल्प हर समय उपलब्ध हैं.

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें