सरायख्वाजा थाना क्षेत्र दो पक्षों में हुई मारपीट में 4 लोग घायल एक की हालत गम्भीर, जिला चिकित्सालय रेफर

0
35

जौनपुर – स्थानीय थाना क्षेत्र के चक गोपालपुर गांव में सुबह जमीनी विवाद को लेकर जमकर कुल्हाड़ी, ईट, पत्थर, लाठी, डंडे चले जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस उपचार के लिए चारों लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला ले गई जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार चक गोपालपुर गांव निवासी ओम प्रकाश यादव 50 वर्ष पुत्र स्व. राम दुलार यादव जमीनी विवाद को लेकर विपक्षियों ने बृहस्पतिवार की सुबह हमला बोलकर लाठी, डण्डा, ईंट, पत्थर, कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इसमें पिंकी यादव 25 वर्ष पुत्री ओम प्रकाश यादव, सूरज यादव 23 वर्ष पुत्र ओम प्रकाश यादव पर लाठी डंडे की पत्थर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। पिंकी को गंभीर चोट लगने से हालत नाजुक बनी हुई है। परिजज उपचार के लिए प्राइवेट एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला ले गये जहां चिकित्सकों ने पिंकी की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बाकी लोगों का उपचार करके छोड़ दिया। ओम प्रकाश यादव ने बताया कि ये लोग मनबढ़ किस्म के हैं। 2 वर्ष पूर्व भी जमीन को लेकर मारपीट हुई थी। उसमें पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की, इसलिए इन लोगों का मन बढ़ गया जिससे आज फिर मारपीट कर घायल कर दिये।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

4 × five =