
स्ट्रिंगर रिपोर्ट – हीरा मणि गौतम
जौनपुर- मई 2026 के नवीनतम प्रशासनिक फेरबदल के तहत जनपद जौनपुर को नया जिलाधिकारी मिल गया है। 2013 बैच के आईएएस अधिकारी सैमुअल पाल एन. को जौनपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने डॉ. दिनेश चंद्र का स्थान लिया है, जिनका तबादला विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग के पद पर किया गया है।
नव नियुक्त जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. इससे पूर्व कानपुर नगर में प्रबंध निदेशक एवं अतिरिक्त आयुक्त के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली को लेकर वे पहले ही अपनी पहचान बना चुके हैं।
जौनपुर की जनता को नए जिलाधिकारी से कई उम्मीदें हैं। जिले में विकास कार्यों को गति देने, कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान की अपेक्षा की जा रही है। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को लेकर लोगों की नजरें नए प्रशासनिक नेतृत्व पर टिकी हैं।
जनपद के विभिन्न वर्गों का मानना है कि यदि प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है, तो जौनपुर विकास की नई दिशा में आगे बढ़ सकता है। अब देखना होगा कि नए जिलाधिकारी जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं।











