रोडवेज संविदा कर्मचारियों ने उठाई हक की आवाज, चार सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

0
4

श्रमिक हितों की अनदेखी पर कर्मचारियों में नाराजगी, राज्य सरकार से समस्याओं के समाधान की मांग

 

शाहगंज/ जौनपुर – रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर 27 नवंबर 2026 को प्रदेशव्यापी आंदोलन के क्रम में रोडवेज शाहगंज डिपो में कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। इस दौरान संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान सहित चार सूत्रीय मांगों को राज्य सरकार के समक्ष उठाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष श्री पी.एन. बोस ने की, जबकि संचालन शाखा मंत्री विवेक कुमार सिंह ने किया। धरना-प्रदर्शन में संगठन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई। इस दौरान प्रमुख रूप से संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को देय श्रम संबंधी लाभों तथा लंबित भुगतान का पुनरीक्षण कराने, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्पष्ट सेवा नियमावली बनाए जाने, कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा दुर्घटना रहित पुरस्कार (नो एक्सीडेंट) का भुगतान किए जाने की मांग की गई।

धरना-प्रदर्शन में अनूप दुबे (उपाध्यक्ष संविदा चालक), विश्वनाथ (उपाध्यक्ष), राकेश यादव (पूर्व अध्यक्ष), रामसूरत, रामकुमार यादव, विजय यादव, अरुण कुमार, सभाजीत, विनोद कुमार, राधेश्याम, दीपक, राकेश गुप्ता, शिवम सिंह सहित अन्य संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।

कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता प्रदर्शित करते हुए राज्य सरकार से समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।

पत्रकार वेद प्रकाश की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें