केंद्रीय मानवाधिकार सेवा संगठन ने मनाया संविधान दिवस,

0
0

चंदौली जिले के जखनिया तहसील में 26 नवम्बर गुरुवार को केंद्रीय मानवाधिकार सेवा संगठन और केमास न्यूज द्वारा संविधान दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।जिसके मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केमास न्यूज के प्रधान संपादक संदीप गौतम और विशिष्ट अतिथि प्रदेश के चीफ इंजीनियर लक्ष्मीकांत कौशल रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए संदीप गौतम ने भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर ने जिस संविधान की रचना किया उसमें भारत के संपूर्ण नागरिकों के हक और अधिकार समान है।आज संविधान की देन है कि हम विकास के पथ पर अग्रसर है।केंद्रीय मानवाधिकार सेवा संगठन ऐसा संगठन है जो निचले तबके और गरीबों के बीच जाकर उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहा।हमारा संगठन देश के नौ राज्यों और हजारों गांवों में घर घर जाकर बाबा साहब द्वारा रचित संविधान के बारे में लोगों को बताने का कार्य कर रहा।यही नहीं हम लोगों के हक और अधिकारों की लड़ाई उनके बीच खड़े होकर लड़ रहे।
इस मौके पर जन संपर्क अधिकारी राम निवास गौतम,सुरजीत सिंह,योगेंद्र बहादुर सिंह और विभिन्न दलों के पदाधिकारी और संगठन के पूर्वाचल के विभिन्न जिलों से सैकड़ों की संख्या में आए कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

आजमगढ़ ब्यूरोचीफ सोनू कुमार की रिपोर्ट।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें