गाजीपुर/राष्ट्रीय सेमिनार 2022 का आयोजन हुआ सम्पन्न

0
171

फिरोजपुर/ गाजीपुर के मोहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत फिरोजपुर गांव में बी. बी. एस. 3 एवं अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/ जनजाति कल्याण एसोसिएशन, नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय सेमिनार 2022 का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य विषय राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले के आंदोलन का राष्ट्र निर्माण में योगदान एवं हम सबका राष्ट्र निर्माण में दायित्व था। लोगों ने बताया कि सावित्रीबाई फूले ने स्त्रीयों को शिक्षित करने वाली पहली महिला शिक्षिका थीं। उनका राष्ट्र के विकास में असरानी योगदान है। औरतों को अपने बिचार धारा में परीवर्तन लाने की जरूरत है। अपने हक को पाने के लिए हुक्मरान बनाने की आवश्यकता है। जो संघर्ष करते हैं, वहीं सफलता को हासिल करते हैं। लोगों को बौद्ध के बताएं मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। भारतीय नोट पर गांधी जी की फोटो के साथ ही बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर की फोटो हो। इसके लिए पुरे देश से राष्ट्रपति महोदय, प्रधानमंत्री एवं माननीय मंत्री सामाजिक न्याय अधिकारीता मंत्रालय भारत सरकार,नई दिल्ली को पत्र लिखकर भेजा रहा है। इस अवसर पर बच्चों ने सावित्रीबाई फुले के जिवन काल पर आधारित प्रस्तुति भी किया। इसका आयोजन बी.बी.एस.-3 के अध्यक्ष डॉक्टर प्रभाकर प्रसाद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार भारती एवं ABAJKA के अध्यक्ष धनंजय कुमार द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि बुद्ध मित्र मुसाफिर (राष्ट्रीय महासचिव ABAJKA) एवं उषा शास्त्री (राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.बी.एस.-3) थे। मुख्य वक्ता अशोक कुमार प्रबुद्ध (प्रदेश अध्यक्ष), डॉ प्रमोद कुमार गौतम (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), जयप्रकाश बौद्ध (राष्ट्रीय संयुक्त सचिव),आर. पी. राम (खंड शिक्षा अधिकारी,मऊ), डॉ अशोक कुमार (खंड शिक्षा अधिकारी,रेवतीपुर), डॉ कल्पना (खंड शिक्षा अधिकारी,मरदह) और विशिष्ट अतिथि के रूप में धनंजय कुमार (राष्ट्रीय वरिष्ठ मीडिया प्रभारी), चंद्रिका प्रसाद (राष्ट्रीय संयुक्त सचिव), नंदू बौद्ध (जिला कोषाध्यक्ष), विवेक कुमार रंजन (जिला महासचिव) आदि मौजूद थे। संचालन का काम वीरेंद्र प्रताप (राष्ट्रीय संयुक्त सचिव) ने किया।
रिपोर्ट – के मास न्यूज़
संवादाता – जयप्रकाश चंद्रा
गाजीपुर

In