अखण्डनगर / सुल्तानपुर
थाना अखण्डनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मिसिरपुर जलालपुर में लाइनमैन दुर्गा प्रसाद की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शव पोस्टमार्टम होकर गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने लाश को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
जैसे ही शव गांव पहुंचा, घर-परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। गांव में मातम छा गया। परिजनों का आरोप है कि लाइनमैन की मौत में विभाग की लापरवाही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। एसडीएम ने संबंधित विभाग के सभी स्टाफ को बदलने के आदेश दिए और मौके पर पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद किया गया।
एसडीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम समाप्त हुआ। खबर लिखे जाने तक शव का अंतिम संस्कार नही किया गया था।
*नरेश कुमार, केमास न्यूज पत्रकार, अखण्डनगर, सुल्तानपुर*















