जौनपुर/केराकत.=अध्यापिकाओं ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

0
215

 

 

सुखमय महिला महाविद्यालय बेहड़ा केराकत जौनपुर के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती रजनी द्विवेदी प्राचार्या जनता इंटर कॉलेज रत्नूपुर जौनपुर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एक महिला दो कुलों की लाज बचाती है। इसलिए वह हमेशा से सम्मानीय रही है। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने आप को चरित्रवान बनाना चाहिए तभी हम अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं।महिला सशक्तिकरण इकाई केराकत की श्रीमती रेखा सिंह ने कहा कि महिलाओं को अपने आत्मबल को मजबूत करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती नीलम सिंह, श्रीमती शोभा सिंह, श्रीमती संध्या सिंह पूर्व प्राचार्य ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्राचार्या डॉ पूनम सिन्हा ने कहा कि समाज में आज नारी और पुरुष दोनों को सशक्त होना होगा तभी एक समाज एवं राष्ट्र सशक्त होगा उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों को स्वयं समझना होगा तभी वह अपने परिवार सम्मान और देश की उन्नति के पथ पर चल सकेंगी। कार्यक्रम संचालन प्रज्ञा पांडे ने किया ।कार्यक्रम में प्रज्ञा पांडे,रेखा सिंह, पवन चौबे ,अवध बिहारी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर राजेश कुमार गुप्ता