
स्ट्रिंगर रिपोर्ट – हीरा मणि गौतम
जौनपुर/शाहगंज:
क्रांतिकारी पत्रकार परिषद द्वारा राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा के संदेश को आगे बढ़ाते हुए एक सराहनीय पहल की गई। क्रांतिकारी पत्रकार परिषद की जौनपुर इकाई ने उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव को नेताजी सुभाष चंद्र बोस का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
यह कार्यक्रम केंद्रीय प्रमुख अनिल दूबे आजाद के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के महान क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और सरकारी कार्यालयों में उनके चित्र स्थापित कर युवाओं को प्रेरित करना है।
परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि नेताजी का जीवन देशभक्ति, त्याग और संघर्ष का प्रतीक रहा है, और इसी भावना को आगे बढ़ाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष चंद्रजीत यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान अधिवक्ता एवं विधिक सलाहकार वाराणसी मंडल सुभाष चंद्र यादव ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर सहयोग किया। साथ ही जिला सह प्रभारी राजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने उपस्थित पत्रकारों का मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर जिला महासचिव हीरामणि गौतम, जिला सचिव मोनू कुमार, तहसील अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, तहसील उपाध्यक्ष रिंकू उपाध्याय, सज्जाद आसिफ, मनोज कुमार सिंह, सह मीडिया प्रभारी उमेश कुमार, रामविलास, ऋषभ तिवारी, धर्मेंद्र कुमार, शैलेश कुमार, दिलीप कुमार, इंद्रेश कुमार यादव सहित कई पत्रकार साथी मौजूद रहे।
परिषद की इस पहल को स्थानीय स्तर पर काफी सराहना मिल रही है और इसे एक प्रेरणादायक अभियान के रूप में देखा जा रहा है।
















