सड़क दुर्घटना में होमगार्ड जवान की हुई मौत

0
4

 

 

सुल्तानपुर

घटना सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना अंतर्गत बढौली चौराहे के पास की है होमगार्ड जवान अपनी ड्यूटी से घर वापस आ रहे थे। सामने से आ रहे ट्रैकटर से भिडंत होने से होम गार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगो की मदद से से घायल होम गार्ड को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दोस्तपुर ले जाय गया जहाँ पर डॉक्टरों ने घायल होम गार्ड को मृतक घोषित कर दिया। दोस्तपुर पुलिस ने ट्रैकटर को अपने कब्जे में ले कर थाने ले गई।

मृतक होमगार्ड जवान की पहचान राम दयाल पुत्र सुखदेव उम्र लगभग 52 वर्ष निवासी ग्राम बनगवांडीह बेरुका के रूप में हुई। मृतक होम गार्ड राम दयाल डायल 112 पर चालक के पद पर ड्यूटी कर रहे थे। जो ड्यूटी समाप्त होने पर अपने घर वापस आ रहे थे। पुलिस प्रशासन दोस्तपुर द्वारा होमगार्ड जवान की मृत्यु की सूचना परिजनों को दे दिया गया जिसकी सूचना पा कर परिवार मे कोहराम मच गया पुलिस शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें