सुल्तानपुर
अपर पुलिस महानिदेशक सुजीत पांडे तथा जनपद सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने पुलिस चौकी शाहगंज में व्यापारी प्रतिनिधि मंडल के साथ की वार्ता व्यापारी नेता भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने अपर पुलिस महानिदेशक सुजीत पांडे का माला पहनाकर अंग वस्त्र ओढ़ा कर भामाशाह की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। अपर पुलिस महानिदेशक ने व्यापारियों से जनपद की सुरक्षा के बारे में जाना पुलिस की कार्यशैली के संबंध में भी जानकारी लिया प्रदेश महामंत्री श्री त्रिपाठी ने कहा कि जनपद सुलतानपुर में पुलिस कर प्रणाली बेहतर है और हर त्यौहार पूरी तत्परता से पुलिस सकुशल संपन्न करवा रही है और व्यापारियों द्वारा भी अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाए जा रहे हैं और उसका एक कैमरा सड़क की तरफ जरूर लगाया जा रहा है प्रदेश महामंत्री श्री त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब रेल का इंजन तेज चलता है तो डब्बे अपने आप तेज चलते हैं। अपर पुलिस महानिदेशक सुजीत पांडे ने कहा कि यदि कोई समस्या हो तो सीधे हमसे बात कर सकते हैं हमें अवगत करा सकते हैं हम हर संभव मदद करने को सदैव तैयार है उसके बाद व्यापारियों के साथ पुलिस अपर महानिदेशक तथा पुलिस अधीक्षक ने शाहगंज चौराहे से डाकखाना चौराहा गल्ला मंडी होते हुए अस्पताल होते हुए बस अड्डे तक पैदल मार्च करते हुए व्यापारियों से संवाद किया महिलाओं को महिला सशक्तिकरण का पंपलेट दिया। व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल में व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री अनूप श्रीवास्तव जिला महामंत्री हरकेश पांडे जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कसौधन सराफा व्यापार मंडल के देवी प्रसाद सोनी राजकुमार सोनी भारत सोनी आदि उपस्थित रहे।
के मास न्यूज सुल्तानपुर