ग्राम प्रधान और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में किया गया चकमार्ग का निस्तारण

0
1

 

 

अखंडनगर/सुल्तान पुर

 

विकास खंड अखंड नगर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत धर्मा पुर में विवादित चकमार्ग गाटा संख्या 411 का निस्तारण कर पैमाईश को हल्का लेखपाल अवनीश कुमार के द्वारा पूरा किया गया। यह चकमार्ग काफी समय से विवादित रहा। इसी चकमार्ग से होकर पूरे गांव का पानी निकलता था। लेकिन सभाराज और गामा के बीच विवाद होने के कारण इससे गांव का पानी निकलना मुश्किल हो गया था। समस्त ग्राम के लोगों और ग्राम प्रधान के सहयोग से आज निस्तारण कर दिया गया। पैमाईश में ग्राम प्रधान, पुलिस प्रशासन, हल्का लेखपाल अवनीश कुमार, संजय कुमार सिंह, चौकीदार संतराम, विवादित दोनों पक्ष और कुछ संभ्रांत लोग मौके पर मौजूद रहे।

 

के मास न्यूज संवाद दाता दोस्त पुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

15 − 13 =