सूरापुर /कादीपुर
सुल्तानपुर जिले के कादीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कालिकापुर गांव में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान विकास पांडेय (पुत्र जगदंबा पांडेय) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
*फंदे पर लटका मिला शव*
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम को विकास पांडेय ने किसी अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।
आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विकास पांडेय ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और परिवार तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अमित कुमार पत्रकार के मास सूरापुर














