सड़क सुरक्षा जागरुकताअभियान को डीएम सुल्तानपुर इंद्रजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
सुल्तानपुर
सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सुल्तानपुर जिले में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान वाहन चालकों और आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
अभियान के तहत ARTO अलका शुक्ला ने बताया,दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की अपील की जा रही है। साथ ही तेज गति से वाहन चलाने और नशे की हालत में ड्राइविंग से बचने के लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
यातायात विभाग एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रमुख चौराहों और मार्गों पर अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच भी की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा को अपनी प्राथमिकता बनाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।













