मुडिला/सुल्तानपुर विकास खंड बल्दीराय परिसर में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 97 जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रस्मों के बीच वर-वधू ने सात फेरे लेकर एक-दूजे का हाथ थामा। पूरे परिसर में मंगलगीतों और शहनाई की धुन से उत्सव जैसा माहौल बना रहा।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती ऊषा सिंह रहीं,जबकि अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने की।अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। मुख्य अतिथि ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए संबल साबित हो रही है और समाज में समानता का संदेश दे रही है।समारोह में जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह, खंड विकास अधिकारी विमलेश चंद्र त्रिवेदी, आरज़ू नैयर, प्रभात सिंह, श्याम प्रीत, एसडीओ आईएसबी शिवकुमार, प्रधान मनीष सिंह, प्रधान दुर्गेश सिंह, प्रधान सुरेश प्रजापति, प्रधान शिवकरन मिश्र, प्रधान हज़ारी लाल साहू, प्रधान पवन अग्रहरि, प्रधान राजू सोनी, प्रधान अकील अहमद, सचिव प्रिंस सिंह, एडीओ पंचायत दयावंत सिंह, सचिव घनश्याम यादव, सचिव रोहित चंद्रा, सचिव नीतू तिवारी, सचिव प्रियंका साहू, एडीओ समाज कल्याण अरविंद रावत सहित क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
विवेक कुमार पत्रकार मुडिला











