हाइटेंसन तार से हुई युवक की मौत, डी जे पर वीडियो बनाते समय लगा करंट

0
7

मुडिला/ सुल्तानपुर जिले के एक शादी समारोह में बारात निकलते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। यह घटना मोतिगरपुर थाना अंतर्गत ग्राम सभा बढ़ौनाडीह में उस वक्त हुई जब बारात घर से निकल रही थी। सूत्रों के मुताबिक , बढ़ौनडीह निवासी गंगा प्रसाद के पुत्र की बारात कादीपुर के मंगरावा ग्रामसभा में जा रही थी। बारात घर से निकलते ही डी जे पर नाच गाना शुरू हुआ। इसी दौरान गांव के निवासी शिवा पुत्र संतोष कुमार उम्र 25 वर्ष डीजे पर चढ़कर वीडियो बनाने लगा। तभी ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। शिवा को बचाने के लिए पाखरपुर अम्बेडकरनगर निवासी सत्य गौड़ उर्फ रंजीत दौड़े , लेकिन करंट की चपेट की चपेट में आकर घायल हो गए। जिससे मौजूद लोगो में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनो को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने शिवा को मृत घोषित कर दिया गया। रंजीत की हालात गंभीर देखते हुए राजकीय मेडिकल कालेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। जहां पर रंजीत की इलाज जारी है। मोतिगरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक शिवा की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

विवेक कुमार पत्रकार मुडिला

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें