पीड़ित परिवार के पशुबाड़े एवं मडहे में रखा गेहूं, चावल, भूसा और पैशन प्रो बाइक जलकर खाक, ग्रामीणों में दहशत
सुल्तानपुर
सुल्तानपुर जिले के विकास खंड अखंड नगर के ग्राम पंचायत नगरी में मंगलवार को एक दर्दनाक अग्निकांड हो गया। दोपहर के समय राम शब्द पुत्र अदालती के घर में अचानक आग लग गई। ग्रामीण इसे चमत्कारी आग बता रहे हैं, क्योंकि आग लगने का स्पष्ट कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
*कैसे लगा आग -*
प्रत्यक्षदर्शियों एवं स्थानीय लोगों के अनुसार, राम शब्द के पशुबाड़े से अचानक धुआं उठने लगा। जब तक परिवार और पड़ोसी कुछ समझ पाते, आग ने पूरे भूसे और बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। अचानक से आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।
*भारी नुकसान -*
इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार को भारी क्षति हुई है –
1. *पशु हानि:* 3 माह के भैंस के बच्चे की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। एक भैंस और दो गाय बुरी तरह झुलस गई हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
2. *महिला झुलसी:* इस दौरान राम शब्द की पत्नी *उर्मिला देवी* घर का सामान और पशुओं को निकालते समय आग की चपेट में आकर झुलस गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।
नुकसान: अंदरखड़ी *पैशन प्रो बाइक (Passion Pro)* पूरी तरह जल गई। घर में रखे लगभग कई कुंतल *गेहूं , चावल , भूसा* जलकर खाक हो गया, जो पूरे साल के पशुओं के चारे के लिए रखा था।
*ग्रामीणों में आक्रोश और मांग -*
घटना के बाद ग्राम पंचायत नगरी में मातम का माहौल बना है। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि —
– पीड़ित परिवार को तत्काल आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता दी जाए।
– झुलसी हुई महिला और मवेशियों के इलाज के लिए पशु चिकित्सक की टीम भेजी जाए।
– आग लगने के कारणों की जांच की जाए।
घटना की सूचना मिलते ही प्रसाशन पीड़ित के घर पहुँच कर घटना की पड़ताल किया गया
फिलहाल, पशु विभाग,राजस्व विभाग और पुलिस को सूचना दे दी गई । लेखपाल द्वारा नुकसान का आकलन किया गया।














