अखंड नगर/ सुल्तान पुर
अखण्डनगर थाना क्षेत्र के प्राणनाथपुर बछेड़िया गांव के पास अखण्डनगर–दोस्तपुर मार्ग पर शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार मंगरू (55) निवासी बलईपुर, थाना पवई, आजमगढ़ अपने बेटे विजय कुमार (22) के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोपालपुर गांव के पास जल जीवन मिशन की निर्माणाधीन टंकी पर काम करने वाले डब्ल्यू और बब्लू पुत्र रामविलास निवासी जामताली, थाना कटरा, बरेली मोटरसाइकिल से राहुलनगर बाजार जा रहे थे। दोनों बाइकों की टक्कर में मंगरू, विजय, डब्ल्यू और बब्लू घायल हो गए।
सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक विवेक वर्मा ने विजय कुमार, डब्ल्यू और बब्लू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल अम्बेडकरनगर रेफर कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार वर्मा और चौकी प्रभारी कन्हैया कुमार पाण्डेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
के मास न्यूज संवाददाता दोस्त पुर















