कादीपुर /सुलतानपुर
पं राम चरित्र मिश्र ग्रुप के चेयरमैन डाक्टर श्रवण मिश्र प्रमुख कादीपुर द्वारा भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापना एंव प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन और शोभा यात्रा किया गया। जहां पर लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया साथ में नवयुवक पीढी ने भी भाग लिए। कादीपुर बिधायक राजेश गौतम ने परशुराम जयंती कार्यक्रम लोगों को जन संबोधित करते हुए बताया कि हम लोगों ने बाबा साहब डाक्टर भीम राव अम्बेडकर जी की भी जयंती का कार्यक्रम किया और रैली निकाली गई। लेकिन उसमें एक भी मौलाना या मुल्ला नहीं आए थे। यह सम्मानित जनप्रतिनिधि के लिए सांप्रदायिक सौहार्दक बिगाड़ने का शब्द है । सत्ता के अहंकार में बोले गए यह शब्द शायद राजेश गौतम जैसे विधायक को शोभा नहीं देता । विधायक राजेश गौतम कभी कट्टर हिन्दू बन जाते हैं और कभी अम्बेडकर वादी।इन इतना नहीं पता है कि बाबा साहब की जयंती तमाम इस्लामी देशों में भी मनाई जाती है।और अखंड नगर की रैली में अंबेडकरवादी मुसलमान भी आए हुए थे। परसुराम के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुखिया ने बताया कि पुरे सुलतानपुर में इतनी बङी मूर्ति कहीं नहीं हैं।यह अपने में अहम हैं। सभी आये हुए अतिथि गण का उन्होने स्वागत-सत्कार किया। कादीपुर की सबसे बडी शोभा यात्रा निकाली गई।
के मास न्यूज संवाद दाता दोस्त पुर


















