मेवानगर बाजार में बने गेट को तिरंगे से भगवा रंग में किया पेंट, राष्ट्रीय ध्वज का किया अपमान

0
19

 

मुडिला/ अखंडनगर थाना अंतर्गत ग्राम सभा नसदपुर मेवानगर बाजार में बने गेट को गणतंत्र दिवस 26जनवरी 2026 के मौके पर तिरंगे कलर से पेंट किया गया था। दिनांक 19 अप्रैल 2026 सवर्ण समाज के द्वारा तिरंगे से भगवा रंग में पेंट करवा दिया। जिससे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान भी माना जा सकता है। मामला कुछ इस प्रकार है, 14 अप्रैल को बाबा साहब अंबेडकर की जयंती की मौके पर अंबेडकर वादियों के द्वारा इस गेट पर बाबा साहब का झंडा लगा दिया गया था जिसको देखते हुए स्वर्ण ने नाराज होकर उसे झंडे को फाड़ कर फेंक दिया जिससे अंबेडकरवादियों ने विरोध किया तो मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया ,किंतु दूसरे दिन पुलिस प्रशासन के सामने ही उस गेट को भगवा रंग कर दिया गया और तिरंगे को मिटा दिया गया तथा उसे गेट पर भगवा ध्वज फहरा दिया गया यह एक निंदनीय कृत्य है और बाबा साहब एवं तिरंगे का अपमान है। जबकि बाबा साहेब की जयंती की उपलक्ष में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आदेश किया था की जहां जहां पर बाबा साहब की प्रतिमा है वहां पर अगर छत नहीं है तो छत बाउंड्री नहीं है तो बाउंड्री के निर्माण कार्य में शासन प्रशासन सहयोग करेगा। तथा आर्थिक मदद भी दी जाएगी ।किंतु यहां सब उल्टा हो रहा है। मनुवादी सोच के द्वारा बाबा साहब को तथा अनुसूचित जाति को गाली दी जा रही है जो की एक निंदनीय कार्य है। इस कार्य को देखते हुए भी शासन प्रशासन मौन है ।इससे किसकी क्या मानसिकता है अंदाजा लगाया जा सकता है। इस को देखते हुए भी शासन प्रशासन चुप्पी साधी हुई है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें