तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत एक की हालत गंभीर

0
1

मुडिला/ कादीपुर थाना अंतर्गत ग्राम सभा मलिकपुर नोनरा में आज दिनांक 19 मार्च 2026 को तालाब में दो बच्चे की डूबकर मौत हो गई, तीसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। मृत बच्चो की पहचान रत्नेश पुत्र जियाराम उम्र 14 वर्ष, और कुंदन पुत्र रवींद्र उम्र 18 वर्ष। गंभीर रूप से घायल बच्चा जो की अमन पुत्र प्रमोद है। ग्रामीणों के अनुसार ये बच्चे दोपहर 3:30 से 4:00 बजे के लगभग गांव में बने आरोग्य मंदिर के पीछे स्थित तालाब के किनारे भैंस चराने गए थे। इसी दौरान रत्नेश और कुंदन तालाब में नहाने चले गए। तालाब काफी गहरा होने के कारण दोनो डूबने लगे जिसे देख अमन ने शोर मचाया । लोगो को आने में देरी देखते हुए अमन उन बच्चों को बचाने के लिए खुद तालाब में कूद पड़ा। इसके बाद सभी ग्रामीणों ने दोनो बच्चो को बाहर निकाला। तालाब में कूदने से अमन की भी हालत गंभीर हो गई। ग्राम प्रधान अशोक तिवारी ने अपने निजी वाहन से इन बच्चो को तुरंत कादीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए वहां पर डॉक्टरों ने रत्नेश और कुंदन को मृत घोषित कर दिया। और अमन का इलाज जारी है। इन तीनों बच्चो के पिता बेहद गरीब है।

 

विवेक कुमार पत्रकार मुडिला

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें