निजामाबाद/आजमगढ़।
थाना क्षेत्र निजामाबाद के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी रसीदगंज के क्षेत्र शिवली में शिया समुदाय के लोगों ने अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर पर गहरा शोक व्यक्त किया। समुदाय के लोग स्थानीय इमामबाड़े में एकत्र हुए, जहां मजलिस का आयोजन किया गया। मरहूम के लिए फातेहा पढ़ी गई और उनकी मग़फ़िरत के लिए दुआ की गई। बड़ी संख्या में लोग इमामबाड़े के अंदर और बाहर मौजूद रहे। लोग गमगीन माहौल में मजलिस सुनते, हाथ उठाकर सामूहिक दुआ किये और श्रद्धांजलि अर्पित किये। कुछ लोग खड़े होकर मरहूम के प्रति अपने भाव व्यक्त किये, जबकि आसपास मौजूद लोग शांतिपूर्वक उनकी बात सुन रहे हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और शांति का वातावरण बना रहा। उपस्थित वक्ताओं ने इसे मुस्लिम जगत के लिए बड़ी क्षति बताया और शांति एवं भाईचारे को बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि शोक को संयम और शांतिपूर्ण तरीके से व्यक्त करना ही सबसे उचित मार्ग है। एहतियातन क्षेत्र में पुलिस की हल्की तैनाती भी देखी गई। प्रशासन की ओर से लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। शिवली क्षेत्र में कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और अंत में सभी ने देश व प्रदेश में अमन-चैन व एकता के लिए दुआ की।
*संजय कुमार निजामाबाद की रिपोर्ट*
अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शिवली में शिया समुदाय ने जताया शोक
In



















