छठ पूजा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद रैदा पुल पर पवई थानाध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस टीम के साथ रहे तैनात

0
1

 

आजमगढ़। छठ महापर्व के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पवई थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। पवई थानाध्यक्ष मनीष कुमार अपने पुलिसकर्मियों के साथ रैदा पुल पर तैनात रहे।इस दौरान पुलिस टीम ने छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा। साथ ही आवागमन को व्यवस्थित बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लगातार निगरानी की गई।थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की सक्रियता से छठ पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में विशेष सहयोग मिला।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें