अखण्डनगर /सुल्तानपुर
अखण्डनगर थाने पर थाना दिवस के अवसर पर आम जनता की समस्याओं का निस्तारण किया गया। थाना दिवस पर कुल 9 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि 7 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित होने के कारण लंबित रहीं। कई लेखपालों के मौजूद न रहने के कारण कुछ शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका।
पुलिस प्रशासन से संबंधित दोनों शिकायतों का थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा तुरंत निःस्वार्थ भाव से निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर इंस्पेक्टर सन्तोष कुमार राय, क्राइम इंस्पेक्टर सतीश चन्द्र, महिला सिपाही भारती, पिंकी पाण्डेय, चन्द्रभान, विनोद तिवारी, कानूनगो राज बहादुर यादव, लेखपाल सुधीर मिश्रा, वीरेन्द्र कुमार, अभिषेक गौड़, जयप्रकाश, आदित्य, अजय, अन्सू, दुर्गेश अग्रहरि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
थाना दिवस पर थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा की पहली प्राथमिकता यही रहती है कि मौके पर आने वाली शिकायत का तुरंत निस्तारण किया जाए, ताकि जनता संतुष्ट होकर यहाँ से जाए। पुलिस प्रशासन के पास आने वाले हर प्रार्थना-पत्र का निस्तारण वे निःस्वार्थ भाव से करते हैं।
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनता की फरियाद सुनने के लिए जनता दरबार लगाने का आयोजन किया जाता है, ताकि समाज की समस्याओं का समाधान किया जा सके। उसी क्रम में थाना दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
*नरेश कुमार के मास न्यूज पत्रकार अखण्डनगर सुल्तानपुर



















